CG: पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, विवाद के बाद गुस्सायी पत्नी ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

CG: पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, विवाद के बाद गुस्सायी पत्नी ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

रायपुर :- राजधानी रायपुर में पति-पत्नी के विवाद में गुस्सायी पत्नी ने पति को जिंदा जलाकर मा दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपी पत्नी घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गयी। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक डीडी नगर निवासी 45 वर्षीय अरुण पटवा 8 दिसंबर को भतीजी की शादी में शामिल होने गये थे। रात के वक्त शादी समारोह में शामिल होकर वह घर वापस लौटे थे। इसी दौरान अरूण पटवा और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। परिजनों ने बताया कि विवाद के बाद अरुण सोने चला गया था। इसी दौरान पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गयी।

आग में झुलसे अरुण ने बचाव के लिए शोर मचाया, तब जाकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से झुलसे अरूण पटवा को अस्पताल ले जाया गया। जहां 70 प्रतिशत जल चुके अरूण की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अरुण और उसकी पत्नी की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी।

उनकी कोई संतान नहीं है। शादी के कई सालों से दंपत्ति के बीच मनमुटाव चल रहा था। पहले भी विवाद के मामले थाने पहुंच चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि महिला ने पहले भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान किया था। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!