रायपुर : छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि गुरुवार की सुबह राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। तड़के हुई इस बारिश से तापमान में कमी आई और ठंडक का अहसास हुआ। बारिश के बाद रायपुर में बादल छाए रहे, जिससे दिन की शुरुआत तरोताजा रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। Post Views: 385 Please Share With Your Friends Also Post navigation Raja Raghuvanshi Murder Case: 25 दिन 119 काॅल: क्या लव ट्राएंगल की वजह से हुई राजा की हत्या?, कौन है संजय जिससे सोनम फ़ोन पर करती थी बात… छत्तीसगढ़ से पुरी रथयात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन, गोंदिया – कटक TOD ट्रेन की सौगात, 10 ट्रिप्स का शेड्यूल जारी…