SDM के पैर पर गिर पड़ा किसाना, गिड़गिड़ाते हुए कहा, प्रशासन के प्रति टूटा भरोसा? “साहब बंटवारा करा दो!” गरियाबंद/देवभोग : छत्तीसगढ़ के देवभोग विकासखंड के निष्ठीगुड़ा गांव में मंगलवार को आयोजित अंतिम समाधान शिविर में एक मार्मिक दृश्य सामने आया, जब लाटापारा के किसान अशोक कुमार कश्यप अपनी पीड़ा लेकर मंच पर चढ़ गए और एसडीएम तुलसी दास के सामने साष्टांग दंडवत होकर फूट-फूट कर रोने लगे। बार-बार बस एक ही बात कह रहे थे — “साहब, बंटवारा करा दो…।“ अशोक कश्यप के मुताबिक, उनके नाम पर 4.28 एकड़ कृषि भूमि है, लेकिन उस पर कब्जा उनके बड़े भाई का है। वे पिछले एक साल से जमीन के बंटवारे की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रशासन के प्रति टूटा भरोसा? भावुक किसान का यह व्यवहार न सिर्फ प्रशासन के लिए चेतावनी है, बल्कि यह उस टूटते विश्वास का प्रतीक भी है जो आम नागरिक शासन से रखता है। जिस शिविर का उद्देश्य समाधान देना था, वह किसान के असहाय आर्तनाद से गूंज उठा। एसडीएम ने दिया स्थायी समाधान का भरोसा एसडीएम तुलसी दास ने बताया कि अशोक कश्यप को एक बार कब्जा दिलाया गया था, लेकिन दूसरा पक्ष दोबारा जमीन पर काबिज हो गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब प्रशासन स्थल निरीक्षण कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है। देवभोग में 394 राजस्व मामले अभी भी लंबित देवभोग क्षेत्र की जमीनी हकीकत यह है कि तीन राजस्व न्यायालयों में कुल 394 मामले अभी भी लंबित हैं : नायब तहसीलदार न्यायालय में – 129 मामले तहसीलदार न्यायालय में – 185 मामले एसडीएम न्यायालय में – 80 मामले यह आंकड़े दिखाते हैं कि ग्रामीण अंचलों में राजस्व न्याय की प्रक्रिया कितनी सुस्त और पीड़ादायक हो चुकी है। Post Views: 277 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : धर्म परिवर्तन का गंदा खेल शैतान का डर दिखाकर बीमार युवती की छाती पर चढ़कर तोड़ दी पसली, मौत के बाद मचा हड़कंप CG Suspended : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अधीक्षिका निलंबित, जानें क्या है वजह ….