CG Politics : भूपेश बघेल के घर ED की दबिश के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी, जिसके बाद प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। जहां कांग्रेस ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश बताया, वहीं बीजेपी ने ED की कार्रवाई को स्वतंत्र जांच का हिस्सा करार दिया। केंद्र सरकार कर रही एजेंसियों का दुरुपयोग: सचिन पायलट कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने ED की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, भूपेश बघेल के घर पर ED की कार्रवाई से सवाल उठता है कि क्या केंद्र सरकार जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है? छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाने वाले हमारे नेताओं को बार-बार निशाना बनाया जाना चिंता की बात है। ED की जांच स्वतंत्र, घोटाले का पैसा बाहर गया: विजय शर्मा दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ED की कार्रवाई को जायज ठहराया। उन्होंने कहा, “ED का अपना मामला है, उनकी अपनी जांच है। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का पैसा दूसरे राज्यों तक पहुंचा था। ऐसा ही कुछ मामला होगा, जिसके चलते ED ने कार्रवाई की। आज पूर्व मुख्यमंत्री @BhupeshBaghel जी के घर पर ED की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि — क्या जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है? विपक्ष का कर्तव्य है सरकार से जवाब मांगना। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार…— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 18, 2025 Post Views: 135 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : बंगाल के मजदूरों की गिरफ्तारी पर सियासत गरमाई, महुआ मोइत्रा बोलीं– ‘छत्तीसगढ़ में हो रहा अपहरण’, महेश कश्यप ने किया पलटवार CG News: पीसीसी चीफ दीपक बैज के चिट्ठी बम पर गरमाई सियासत …. बीजेपी बोली – राज्यसभा की कुर्सी बाहरी नेता को दी, तब कहां थी ….