CG: लापता पति को खोजने के बहाने महिला से बढ़ाई नजदीकी, शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म

बिलासपुर:- सरकण्डा थाना क्षेत्र से महिला के साथ अनाचार और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लापता पति को खोजने में मददगार बनकर पहुंचे एक युवक ने महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और इसी बहाने घर आना-जाना शुरू किया।

धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जब महिला ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!