कोंडागांव। जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के मीरमिंडा गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी। मृतका की पहचान रुचिका चौहान के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज तीन महीने पहले राधेश्याम चौहान से हुई थी। अवैध संबंध और कलह का आरोप मृतका की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले राधेश्याम का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था। शादी के बाद भी वह देर रात तक घर से बाहर रहता था। इन्हीं बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते थे। रात में बिगड़ी तबीयत, फिर मौत की खबर परिजनों के अनुसार, बीती रात राधेश्याम के घर से फोन आया कि रुचिका की तबीयत खराब है। लेकिन कुछ ही देर बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना दी गई। मायके पक्ष का आरोप है कि यह हत्या की साजिश है, जिसे पति और ससुराल पक्ष ने अंजाम दिया। पुलिस जांच में जुटी पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत कोंडागांव सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। Post Views: 99 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु चयन सूची जारी… CG ब्रेकिंग: बिना काम के ठेकेदार को 35 लाख 82 हजार का भुगतान, शिवसेना ने जताया विरोध…