रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में जिला जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संलग्न को समाप्त किए जाने की घोषणा की. इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. जायसवाल ने इस बात की घोषणा विधायक प्रबोध मिंज के सवाल पर की. विधायक ने मंत्री से सरगुजा जिले अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत पद एवं उनके विरुद्ध वर्तमान में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी, विधानसभावार उपलब्ध कराने के साथ, कौन-कौन से कर्मचारी कब से एवं कहां अन्यत्र संलग्न किए गए हैं?, रिक्त पदों की पूर्ति कब तक कर कर्मचारी पदस्थ किए जावेंगे?, सरगुजा जिले में भवनविहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी विधानसभावार उपलब्ध करावें एवं कब तक क्षेत्रों में भवन उपलब्ध करावेंगे? Post Views: 20 Please Share With Your Friends Also Post navigation ईरान ने भारतीय जहाजों के लिए खोला ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! महामाया एजेंसी पर छापा, छिपाए गए 75 से ज्यादा सिलेंडर जब्त