22 फीट दीवार फांदकर सेंट्रल जेल का कैदी फरार, देर रात पकड़ाया... बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था की खामियां उस समय उजागर हो गईं, जब चोरी के मामले में बंद कैदी राजा गोंड ने 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार होने का सनसनीखेज कारनामा कर दिखाया। करंट से लैस इस दीवार को पार कर कैदी ने जेल प्रशासन को सकते में डाल दिया। हालांकि, कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सरकंडा क्षेत्र से देर रात गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा से चोरी के आरोप में पकड़ा गया राजा गोंड सेंट्रल जेल में बंद था। 8 जून की शाम उसने गार्ड्स को चकमा देते हुए जेल की 22 फीट ऊंची दीवार को पार कर लिया। इस घटना की जानकारी एक परिचित ने 112 नंबर पर कॉल करके दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। सरकंडा क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने कैदी को देर रात दबोच लिया और उसे दोबारा सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करंट वाली दीवार और गार्ड्स की मौजूदगी के बावजूद कैदी के फरार होने ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी ऊंची और सुरक्षित दीवार को कैदी ने कैसे पार किया। Post Views: 178 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 2 महीने की बच्ची के उपर से उठा मां का साया, आरोपी गिरफ्तार CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब नामक संगठन ने भेजा धमकी भरा ईमेल….