CG: धान खरीदी में लापरवाही उजागर, 3 समिति प्रबंधक निलंबित, दो का वित्तीय प्रभार छीना

रायगढ़:- जिले में धान खरीदी केंद्रों में लापरवाही का मामला उजागर होने के सख्त एक्शन से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में जिला प्रशासन ने 3 समिति प्रबंधकों को निलंबित कर दिया है। वहीं 2 अन्य समिति प्रबंधकों से वित्तीय प्रभार भी छीन लिया गया है। जिला प्रशासन ने इस एक्शन के साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि धान खरीदी में लापरवाही या गड़बड़ी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जानकारी के मुताबिक धान रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रो में लगातार गड़बड़ियों की शिकायते मिल रही थी। किसानों की शिकायतों के बाद सहकारिता विभाग ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई समितियों में सरकार द्वारा तय की गई ढाला पद्धति से धान की जांच नहीं की जा रही थी। किसानों द्वारा बोरे में लाए गए धान की गुणवत्ता जांचे बिना ही उसे सीधे सरकारी बोरों में भरकर तौल किया जा रहा था। इसके अलावा धान खरीदी के काम में कई तरह की मनमानी और लापरवाही के साथ ही गड़बड़ियां भी पाई गई।

नोटिस के बाद भी नही दिया जवाब, 3 समिति प्रबंधकों पर गिरी गाज

धान खरीदी केंद्र छाल के सहायक समिति प्रबंधक ठंडाराम बेहरा और कोड़ासिया केंद्र के समिति प्रबंधक व फड़ प्रभारी प्रहलाद बेहरा पर धान खरीदी में लापरवाही के आरोप लगे थे। दोनों को कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद प्रशासन ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं खड़गांव के धान उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारी के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी की शिकायत मिली थी। जांच में यह शिकायत सही पाई गई।इसके अलावा सहायक समिति प्रबंधक कृपाराम राठिया पर भी धान खरीदी में लापरवाही का मामला सामने आया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!