CG – Minor Rape : अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हुई हैरान अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन दुष्कर्म की खबर निकलकर सामने आती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गांधीनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को धमकी दी और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बेटी के मुंह से आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर गांधीनगर थाने पहुंचें और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। Post Views: 177 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रांतीय चुनाव के मतदान में भाग लेने जिलाराजस्व पटवारी संघ द्वारा कलेक्टर को दिया ज्ञापन CG : हेमा मालिनी के पति का अपहरण कर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, स्टांप पेपर पर कराया हस्ताक्षर, जेवरात भी लुटे पुलिस ने किया गिरफ्तारी