CG: ससुराल वालों ने की दामाद की निर्मम हत्या, ये है पूरा मामला सूरजपुर :- जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां छेरता पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम द्वारिकानगर में पारिवारिक रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।मृतक की पहचान रामलल्लू अगरिया (30 वर्ष) पिता पुजारी अगरिया, निवासी ग्राम द्वारिकानगर के रूप में हुई है। बताया गया है कि रामलल्लू ने करीब चार वर्ष पूर्व पास के ही ग्राम सरईपारा निवासी टिकेश्वरी से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से ससुराल पक्ष के लोग शुरू से ही नाराज थे और दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव चल रहा था। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच रामलल्लू अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान उसका ससुर ठाकुर सिंह, चाचा ससुर जलजीत सिंह, तथा साले गेंदबिहारी, टेमसाय, भोला सहित कुल 6 से 7 लोग लाठी-डंडे और टांगी जैसे धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, पहले शराब पीने के दौरान छोटे साले से मामूली विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आए ससुराल पक्ष के लोगों ने रामलल्लू पर जानलेवा हमला कर दिया। टांगी और लाठी-डंडों से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे रामलल्लू के भाई अनिल पर भी हमला किया गया, जिसमें उसे भी चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग और परिजन जुटने लगे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घायल रामलल्लू को तत्काल इलाज के लिए पहले स्थानीय स्तर पर और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। Post Views: 57 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: भाजपा विधायक के बेटे ने तेज रफ्तार कार से किया एक्सीडेंट, अपराधी हिरासत मे CG: जेल में मौत या सुनियोजित हत्या? सुनील महानंद की संदिग्ध मौत पर बवाल, रायपुर जेल के सामने परिजन का धरना