CG: बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हिंदू युवक को किया प्रताड़ित, तो उसने वीडियो बनाकर लगा ली फांसी बिलासपुर:- एक युवक ने प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। जान देने से पहले उसने एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने एक मुस्लिम युवक और उसके साथियों पर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने वीडियो में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। घटना मुंगेली जिले की है। सरकंडा के चिंगराजपारा गणेश चौक में रहने वाला नरेश साहू (18) एक निजी संस्थान में कार्यरत था। उसने 31 दिसंबर को कोतवाली थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। नरेश ने बताया कि खपरगंज निवासी सोहेल खान और उसके साथियों ने रात करीब नौ बजे उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। ये लोग उसे हिंदू संगठनों से जुड़े होने और बांग्लादेश तथा पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के कारण प्रताड़ित कर रहे थे। वीडियो में नरेश ने कहा कि पुलिस उस पर कुछ हिंदू युवकों के नाम दर्ज कराने का दबाव बना रही थी और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही थी। शुक्रवार को नरेश ने मुंगेली के बामपारा स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए और कोतवाली थाने का घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। Post Views: 44 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोयला लोड हाईवा ने 11 के व्ही हाई टेंशन पोल को मारी टक्कर छत्तीसगढ़ में भारत का पहला खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, 14 फरवरी को रायपुर में उद्घाटन