CG High Court Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कौन से पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की तिथि… बिलासपुर। अगर आप हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती जारी की है। इन पदों के लिए HJJA25 लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। यह मौका सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रियाउम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अक्टूबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक है। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 31.10.2025ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 25.11.2025, शाम 5:00 बजे।त्रुटि सुधार: 26.11.2025 से 28.11.2025, शाम 5:00 बजे तक।परीक्षा की संभावित तिथि: 04.01.2026 (रविवार)।.परीक्षा का समय: दोपहर: 11:00 से 1:15 बजे तक।प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 29.12.2025 (सोमवार)। परीक्षा केंद्र: बिलासपुर, रायपुर परीक्षा शुल्क और रिफंड ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों के लिए शुल्क का रिफंड किया जाएगा। रिफंड उसी बैंक खाते में जमा किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था। Post Views: 61 Please Share With Your Friends Also Post navigation जादू-टोना के शक में युवक की हत्या: आरोपी के सपने में आता था दोस्त, अंधविश्वास के चलते चाकू से गोदा; पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पत्नी की बेवफाई से टूटा पति, 55 वर्षीय शख्स ने जहर खाकर दी जान…