CG: छात्रावास में छात्राएं हुई अचानक बेहोश, अधीक्षिका ने बुलाया बैगा, कहा– भूत-प्रेत का साया

कवर्धा:- जिले के रेंगाखार जंगल स्थित माध्यमिक और हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रावास में रहने वाली तीन छात्राएं अचानक चीखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं। दोपहर करीब 12.30 बजे हुई इस घटना के बाद छात्राओं को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों छात्राएं जोर-जोर से रो रही थीं, हाथ-पैर कांप रहे थे और सिर पकड़कर चिल्ला रही थीं। लगातार चीखने से छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई।

डॉक्टर समझ नहीं पाए स्थिति, अधीक्षिका ने बुलाया बैगा

पीएचसी में मौजूद नए डॉक्टर ने छात्राओं की स्थिति देखकर कुछ मिनट इलाज किया, लेकिन कारण समझ नहीं आने पर वहां से चले गए। इसी दौरान छात्रावास की अधीक्षिका राधिका खुसरे अस्पताल पहुंचीं और दावा किया कि छात्राओं पर भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद उन्होंने एक कथित बैगा को बुलाया।बैगा ने अस्पताल के एक कोने में बैठकर पहले टोटका किया और फिर छात्राओं पर झाड़-फूंक करने लगा। लगभग दो घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन छात्राओं की हालत में कोई सुधार नहीं आया।बोड़ला बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत ने कहा कि अस्पताल में इस तरह के टोटके बिल्कुल गलत हैं। मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!