CG: सड़क हादसे में पिता की मौत, बच्ची हुई घायल

जगदलपुर:- दरभा ब्लॉक में आज एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं मासूम बच्ची को सीआरपीएफ जवानों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई। यह घटना नेतानार गांव के पास की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण बुधराम नाग अपनी बेटी के साथ बाइक में सवार होकर कांदानार गांव अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान नेतानार सीआरपीएफ कैंप से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बुधराम अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। उन्हें गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बच्ची घायल हो गई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!