CG CRIME: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, बंधक बनाकर की दरिंदगी, यूं सामने आया मामला…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पुलिस के टीम ने नाबालिक को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को उसके माता-पिता समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग को अपने घर में रखकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और पीड़िता को उसके घर से बरामद किया है। 

बहला-फुसलाकर नाबालिग को साथ ले गया था आरोपी

शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने आज इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, नाबालिक का उम्र लगभग 14 साल है और आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया था और उसे अपने घर में रखकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। इधर नाबालिग के गायब होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पा रहा था।

युवक और माता-पिता गिरफ्तार

मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से पतासाजी शुरू की और पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद किया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!