Jeth killed Bahu In Balod : बालोद ज़िले के ग्राम निपानी में हुए अंधे कत्ल के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतिका रामबती साहू का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका जेठ विजय साहू निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि विजय साहू ने अपने छोटे भाई की पत्नी रामबती के सिर को जमीन में पटक-पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात 13 अप्रैल की रात उस समय हुई जब मृतिका का परिवार छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गया था और उसका पति नाचा पार्टी के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने बाहर था। रात लगभग 12 बजे जब मृतिका की बेटी और अन्य परिजन वापस लौटे तो कमरे में रामबती की खून से लथपथ लाश देख सभी दंग रह गए। सूचना मिलते ही 14 अप्रैल की सुबह पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी जेठ विजय साहू शुरुआत में पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार विजय साहू को रामबती के चरित्र पर शंका थी जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। बालोद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 6 दिनों में सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। Post Views: 240 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : दुल्हन ने अपने प्रेमी से होने वाले दुल्हे का कराया किडनैप, फिर जमकर पिटवाया, हत्या से पहले जान बचाकर भागा मंगेतर BJP District Vice President : भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, BJP ने पार्टी से किया निष्कासित, आदेश जारी