CG Crime : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, घर के कमरें में पति – पत्नी की मिली लहुलूहान लाश, जांच में जुटी पुलिस रायपुर : राजधानी रायपुर में पति-पत्नी की निर्मम हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर के कमरें में पति-पत्नी की लहुलूहान लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर तफ्तीश के लिए पहुंची। पुलिस की जांच में मृत पति-पत्नी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। हत्या की ये वारदात अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक आज बुधवार सुबह बिरोदा गांव में रहने वाले 62 वर्षीय भूखन ध्रुव और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव की घर पर लहुलूहान लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के एक कमरे में पलंग पर भूखन ध्रुव की लाश पड़ी थी। वहीं पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी। पुलिस की जांच में दोनों मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एफएसएल और क्राईम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारों ने दंपति पर धरदार हथियार से हमला कर उन्हे मौत के घाट उतार दिया। वारदात की वहज क्या थी, यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। बताया जा रहा है कि भूखन के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। दोनों बेटियों की शादी धमतरी और पाटन में हुई है। वहीं बेटा रायपुर में रहता है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को हत्या की इस वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में अपराध दर्ज कर आरोपियों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। Post Views: 151 Please Share With Your Friends Also Post navigation भाजपा विधायक पर हत्या का आरोप, रियल एस्टेट एजेंट को उसकी मां के सामने उतारा गया मौत के घाट, FIR दर्ज Murder Case : पत्नी ने पहले पति को उतारा मौत के घाट, फिर घर में ही गाड़ दी लाश, जानें क्या है मामला