CG Crime: सास के तानों से पारेशान बहू ने हंसिए से काट डाला, गिरफ्तार…

बालोद। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक बहू ने सास के ताने से परेशान होकर उसकी जान ले ली है। बताया जा रहा है कि मृतिका सास अपनी बहू का अक्सर बांझ कहकर ताने दिया करती थी। इस बात से नाराज बहू ने हंसिया से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात के वक्त मृतिका का बेटा और पति घर पर मौजूद नही थे। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की ये वारदात बालोद के ग्राम बघमरा की है। जानकारी के मुताबिक खिलेश्वरी देवांगन का विवाह 18 अप्रैल 2017 को बालोद जिले के ग्राम बघमरा में टिकेंद्र देवांगन से हुआ था। शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी विवाहिता की गोद सूनी रहने से सास-ससुर उससे नाराज रहते थे। बताया जा रहा है कि संतान नही होने की बात को लेकर अक्सर खिलेश्वरी देवांगन को उसकी सास बांझ कहकर ताने मारा करती थी। इस बात को लेकर कई बार परिवार में झगड़ा इतना बढ़ा कि मामला सामाजिक बैठक तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता काफी चिढ़चिढ़ी हो गयी थी। 10 जून को खिलेश्वरी के पति पति टिकेंद्र का जन्मदिन था। लिहाजा जन्मदिन मनाने के लिए टिकेंद्र एक दिन पहले ही विशाखापट्टनम चला गया था। खिलेश्वरी के ससुर सोनू देवांगन सुबह के वक्त अपनी बेटी सीमा देवांगन के यहां देवरी गए थे। इसी दौरान सास गीता देवांगन और बहू खिलेश्वरी के बीच एक बार फिर बहस हो गया। दोपहर के वक्त हुए इस बहस में सास गीता देवांगन ने एक बार फिर बहू को ताना मारते हुए बांझ कह दिया।

इस बात से नाराज खिलेश्वरी ने किचन में रखे हंसिया से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद आरोपी खिलेश्वरी ने पड़ोसियों के घर जाकर उसकी सास द्वारा खुद को हंसिया से काट लेने की जानकारी दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदेह के आधार पर खिलेश्वरी देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की । मौके पर मिले साक्ष्य और सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बहू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!