CG: बड़ा हादसा…चलती ट्रक में अचानक लगी आग

बिलासपुर:- जांजगीर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां आयरन लेकर बिलासपुर की ओर आ रही एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!