दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आत्महत्या का मामला बढ़ते ही जा रहा है, इसी बीच RPF की एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान बिलासपुर निवासी कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं। घर में फांसी लगाकर दी जान मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इस कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। शुक्रवार शाम अचानक अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और RPF के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Post Views: 242 Please Share With Your Friends Also Post navigation पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, कुछ ही महीने पहले हुई थी शादी Liquor Scam: आबकारी घोटाला मामले में ACB-EOW का छापा, राज्य के 5 शहरों में दर्जन भर ठिकानों पर दबिश