CG : 400 कर्मचारियों को शहर नहीं छोड़ने का आदेश, 15 अगस्त तक के लिए जारी किया गया निर्देश, जानिये क्या है वजह

रायपुर : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) में नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडीटेशन काउंसिल (NAAC) के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने करीब 400 कर्मचारियों को 20 जुलाई से 15 अगस्त के बीच शहर न छोड़ने का आदेश दिया है।

NAAC टीम इस अवधि में कभी भी विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण कर सकती है। दौरे के दौरान टीम विश्वविद्यालय की प्रशासनिक प्रक्रियाओं, दस्तावेजों, शैक्षणिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचे का सूक्ष्मता से मूल्यांकन करेगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस बार उनका लक्ष्य पहले से बेहतर NAAC ग्रेड हासिल करना है। इसी उद्देश्य से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

PRSU प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे अपने-अपने विभागों की फाइलें, रजिस्टर और रिकॉर्ड पूरी तरह से व्यवस्थित रखें। साथ ही, विश्वविद्यालय की स्वच्छता, समय पालन और तकनीकी प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। NAAC ग्रेड किसी भी शैक्षणिक संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रतीक होता है, इसलिए इस दौरे को विश्वविद्यालय प्रशासन काफी गंभीरता से ले रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!