मालवाहक माजदा वाहन खाई में गिरी, दुर्घटना में 3 की मौत 7 की हालत गंभीर, तेंदुपत्ता तोड़कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में एक मालवाहक माजदा जीप खाई में गिर गयी। इस हादसे में मालवाहक में सवार 10 लोगों में 3 की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 7 अन्य लोगों को गंभीर चोटे आई है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण तेंदुपत्ता तोड़कर वापस गांव लौट रहे थे, तभी ये भीषण हादसा घटित हो गया। दुर्घटना की जानकारी के बाद पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक ये हादसा छुईखदान थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ग्रामीण मालवाहक माजदा वाहन में सवार होकर तेंदुपत्ता तोड़ने जंगल गये हुए थे।

वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार माजदा वाहन छिंदारी डैम के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गयी। इस भीषण हादसे के वक्त माजदा वाहन में 10 लोग सवार थे, जो कि तेंदुपत्ता तोड़कर वापस गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

छुईखदान के थाना प्रभारी ने माजदा वाहन के खाई में पलटने की वजह से तीन ग्रामीणों की मौत हुई है। मरने वालों में 28 वर्षीय राजेश साहू, 30 वर्षीय मंगल चंद और 31 वर्षीय टीकू धुर्वे शामिल है। वहीं 7 अन्य ग्रामीणों को गंभीर चोट आई है, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी अभी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!