CG – बंद हो जायेगा राशन मिलना: …. बस सात दिन का बचा है और वक्त, ये काम अगर नहीं कराया, तो राशन मिलना होगा बंद

रायपुर : …बस सात दिन और बचे हैं… अगर राशन कार्ड का केवाईसी नहीं कराया, तो मुश्किल में पड़ जायेंगे।सरकार इस बार केवाईसी को लेकर काफी सख्त है। लिहाजा 30 जून तक आखिरी मियाद रखी गयी है। अगर आपने अब तक राशन कार्ड का e-KYC नहीं कराया है, तो अब समय बहुत कम बचा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 जून 2025 के बाद बिना e-KYC वाले हितग्राहियों को राशन वितरण नहीं किया जाएगा।

इस दिशा में प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” योजना के तहत अब सभी लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) के माध्यम से ही खाद्यान्न दिया जाएगा।

जिले का आंकड़ा

  • कुल राशन कार्ड: 2,31,284
  • पंजीकृत सदस्य: 7,90,177
  • e-KYC पूर्ण: 6,90,933 सदस्य
  • e-KYC शेष: 99,244 सदस्य

सिर्फ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को e-KYC से छूट दी गई है।

कैसे कराएं e-KYC?

  1. निकटतम उचित मूल्य दुकान पर जाकर e-PoS मशीन के माध्यम से
  2. भारत सरकार के “मेरा e-KYC” ऐप के जरिए
  • राज्य का चयन करें
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें
  • OTP सत्यापन के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण करें

क्यों है जरूरी?

यदि आपने 30 जून 2025 तक e-KYC नहीं कराया, तो

  • आपका राशन वितरण रोक दिया जाएगा
  • PDS सिस्टम से नाम हटाया जा सकता है
  • भविष्य में संबंधित योजनाओं का लाभ मिलने में अड़चन हो सकती है
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!