रायगढ़ : रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है। पुलिस ने मृतिका के पड़ोस में रहने वाले युवक को रायपुर से गिरफ्तार किया है, जो कि वारदात के बाद से फरार था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का मृतिका पूर्णिमा के साथ अफेयर था। इस अफेयर के दौरान लड़की अक्सर उससे पैसों की डिमांड करती थी। जिससे तंग आकर उसने इस हत्याकांड की साजिश रची थी। रायगढ़ पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गौरतलब है कि रायगढ़ के पुसौर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह डबल मर्डर की वारदात के बाद हड़कंप मच गया था। घर के बरामदे में मां-बेटी की लहूलुहान लाश मिलने के बाद मृतिका की छोटी बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही इस वारदात से जुड़े कड़ियों को पिरोने का प्रयास कर रही थी। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि मृतिका उर्मिला संवरा की बेटी मृतिका पूर्णिमा का पड़ोस में रहने वाले शुभम के साथ प्रेम प्रसंग था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। पूर्णिमा की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन पूर्णिमा अक्सर शुभम से पैसों की मांग करती थी। पूर्णिमा के इन पैसों की मांग से तंग आकर शुभम ने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी। बताया जा रहा है कि घटना की रात आरोपी शुभम छत के रास्ते पूर्णिमा के घर में प्रवेश किया। जिसके बाद आरोपी ने लकड़ी के लठ से पूर्णिमा के सिर पर जानलेवा हमला किया गया। लेकिन उसी दौरान उसकी मां उर्मिला नींद से जाग गई। जिसके बाद आरोपी ने बचने के लिए पूर्णिमा की मां पर भी जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों की लाश को निर्माणाधीन मकान में रखकर फरार हो गया। बताया जा रहा है आरोपी शुभम हत्या की वारदात के बाद ट्रेन से रायपुर भाग गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। रायगढ़ पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। Post Views: 227 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : प्रेमिका के पास था वो वाला वीडियो …. बॉयफ्रेंड को करती थी ब्लैकमेल, तंग आकर युवक ने दे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी, आपत्तिजनक हाल में लड़के लड़कियां पकड़ायी