बर्थडे पार्टी में मर्डर …. घटना के बाद मचा हड़कंप, पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद, आरोपियों ने युवक को उतार दिया मौत के घाट

धमतरी : धमतरी जिले में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे युवकों ने एक शख्स की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर सड़क पर केक काटने के बाद युवक पटाखा फोड़ रहे थे। इसका विरोध करने पर बर्थडे मना रहे लड़कों ने नरेश माली पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि महिमा सागर वार्ड के पीएम आवास के पास आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार की रात हेमंत अपने मकान में जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। घर पर बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे हेमंत के दोस्त केक काटने के बाद सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखों की आवाज से घर में सो रहे बच्चों के जागने से कालोनी के लोगों ने इसका विरोध किया।

इसी दौरान नरेश माली ने शोरगुल और पटाखों की वजह से नाराज होकर हेमंत और उसके दोस्तों को पटाखे फोड़ने से मना किया। लेकिन वे लोग नहीं माने और लगातार पटाखा फोड़ते रहे। विवाद बढ़ने पर बर्थडे पार्टी मना रहे हेमंत और उसके दोस्तों ने नरेश माली पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। नरेश के सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की इस वारदात की जांच के बाद पुलिस ने हेमंत और उसके दो साथी दिनेश और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। तीनोें आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!