CG : तेज़ बारिश मे अचानक टूटा पुल, हादसे के वक्त ऊपर से गुजर रही थी पिकअप, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बलरामपुर : बीती रात शंकरगढ़ क्षेत्र के पटना गांव के पास तेज़ बारिश के चलते एक पुल टूट गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुल के टूटते ही उस पर से गुजर रहा एक पिकअप वाहन भी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सतर्कता दिखाते हुए समय रहते कूद गए और उनकी जान बच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बचवार–पटना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह पड़ा ठप

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार लोग बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन पुल के बीच पहुंचा, पुल का एक हिस्सा धंस गया और पूरा वाहन नदी में समा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बचवार–पटना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बारिश अभी भी जारी है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!