जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष, दोनों पक्ष से 22 लोग हुए घायल, 3 की हालत गंभीर

बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम झांकी में खेत की मेड को लेकर उपजा विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल 22 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुमित देवांगन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में किया जा रहा है, जहां अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम झांकी में दो परिवारों के बीच लंबे समय से खेत की मेड को लेकर विवाद चला आ रहा था।

शनिवार को यह विवाद अचानक उग्र हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव दहशत में आ गया।

पुलिस जांच जारी, शांति बनाए रखने की अपील

नवागढ़ पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति से बचा जा सके। पुलिस ने सभी ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!