दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में NSUI नेताओं की बर्बरता सामने आई है। उधारी के पैसों के विवाद में एक युवक को रास्ते से उठाकर कार में जबरन बैठाया गया, फिर होटल के कमरे में लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अधमरा हालत में बाहर फेंक दिया गया। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने NSUI जिला उपाध्यक्ष समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधारी के पैसे बने हत्या की वजह मृतक की पहचान ऋषि निर्मलकर (19) के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ कपड़े प्रेस करने की दुकान में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर ने ऋषि को कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसे वह लगातार वापस मांग रहा था। पैसे नहीं लौटाने और फोन उठाना बंद करने से आरोपी गुस्से में थे। रास्ते से उठाया, होटल में ले जाकर पीटा 20 जनवरी को ऋषि अपने दोस्त के साथ बाइक से घूम रहा था। तभी स्टेशन रोड पर पीछे से आई कार में सवार मेजर सागर और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। ऋषि को जबरन बाइक से उतारकर कार में बैठाया गया। दुर्ग के “36 इन होटल” ले जाया गया। कमरे में बंद कर सभी ने लात-घूंसों से जमकर पिटाई की, हैरानी की बात यह है कि जिस होटल में मारपीट हुई, उसका मैनेजर भी आरोपी मेजर सागर ही था। अधमरा कर छोड़ा, 2 दिन बाद मौत मारपीट के बाद ऋषि को अधमरी हालत में होटल के बाहर फेंक दिया गया। किसी तरह वह घर पहुंचा, लेकिन डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद अचानक तबीयत बिगड़ी, पहले स्थानीय डॉक्टर और फिर भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। NSUI के 5 नेता गिरफ्तार परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या का केस दर्ज किया। अब तक गिरफ्तार आरोपी— मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (NSUI जिला उपाध्यक्ष) प्रशांत राव (NSUI जिला संयोजक) लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे काके उर्फ हरविंदर सिंह अंकित झा पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना यह पूरा मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी दुर्ग के ही रहने वाले हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Post Views: 66 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: ग्राफिक्स डिजाइनर ने दी जान, फेसबुक पोस्ट कर पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना कराने का शक दुर्ग में पशु क्रूरता की हदें पार: घरेलू मवेशी को हथौड़े से पीट-पीटकर मारा, आरोपी गिरफ्तार…