रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर आज बस्तर की धरा पर मातृशक्ति का बड़ा समागम होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 8 मार्च को बस्तर जिले में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जो प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा सम्मान इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव सहित कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और केदार कश्यप भी शामिल होंगे। यह सम्मेलन न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करने का माध्यम है, बल्कि प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। महिला सशक्तिकरण और योजनाओं की मिलेगी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ाना है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार के नए अवसरों और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। बस्तर में आयोजित यह वृहद सम्मेलन छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक बनेगा। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिलासपुर में व्यापारी की कार से 8 लाख की उठाईगिरी, शटर बंद करते समय बदमाश ले उड़ा कैश से भरा बैग, घटना का CCTV फुटेज आया सामने रात के अंधेरे में सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल चोरी