बड़ा हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरी; पांच की मौत, ऐसे हुआ हादसा

रतलाम:- दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। घटना सुबह करीब 08 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित एलआईजी कॉलोनी, लतीफ चौक कुर्ला निवासी 15 वर्षीय दानिश पुत्र उस्मान चौधरी, 35 वर्षीय दुर्गेश प्रसाद, गुलाम रसूल पुत्र इशाक चौधरी, खलील पुत्र गुलाम रसूल और गुलाम पुत्र मोइनुद्दीन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रावटी से 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव में घटना माही नदी के पुल से पहले हुई। कार क्रमांक एमएच 03 इएल 1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। एक्सप्रेस-वे पर वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और खाई में जा गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!