उदयपुर विकासखंड में तीन विकास कार्यों का भूमि पूजन — मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

  • कुल 1280.04 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन और सड़कों का होगा निर्माण

उदयपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज उदयपुर विकासखंड में तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमें हायर सेकेंडरी स्कूल भवन और दो सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर कुल 1280.04 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

पहला कार्यक्रम उदयपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन निर्माण हेतु आयोजित किया गया, जिसकी स्वीकृत राशि 121.16 लाख रुपए है। भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह लगभग 11:15 बजे स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उदयपुर मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह मंडल अध्यक्ष देवगढ़, जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, नवीन दास, लव राजवाड़े, इंजीनियर दिगपाल धिरी सहित लगभग 15–20 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दूसरा भूमि पूजन ग्राम खमरिया से सरगांव–केसगांव पहुंच मार्ग के लिए किया गया। यह सड़क लगभग 3.65 किलोमीटर लंबी होगी, जिसके निर्माण हेतु 500.77 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह कार्यक्रम सुबह लगभग 11:40 बजे आयोजित हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवगढ़ अखंड विधायक सिंह, प्रबोध सिंह, संतोष जायसवाल (गौ सेवा आयोग जिला अध्यक्ष), श्यामलाल जायसवाल, विजय यादव (जनपद प्रतिनिधि) एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तीसरा भूमि पूजन ग्राम खरसुरा से फुलचुरी डोइं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए संपन्न हुआ। लगभग 5.15 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 658.11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह कार्यक्रम दोपहर लगभग 12:40 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री अग्रवाल दोपहर 1:30 बजे रायपुर के लिए रवाना हुए।

मंत्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन एवं शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!