नई दिल्ली। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) 180 यात्रियों को नेपाल लेकर जा रहा एअर इंडिया का विमान 18 घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। जिसके कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, एअर इंडिया विमान गुरुवार सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु से रवाना हुआ और इसे दोपहर 1:25 बजे काठमांडू में उतरना था। लेकिन काठमांडू में खराब मौसम के कारण एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को दो बार (वाराणसी और लखनऊ) डायवर्ट करना पड़ा।

यात्रियों ने किया विरोध

बुनियादी सुविधाओं के अभाव और अनिश्चितता से नाराज यात्रियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर विरोध प्रदर्शन किया, एयरलाइन के खिलाफ नारे लगाए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान में कर्नाटक के 37 लोगों सहित लगभग 180 यात्री 10 दिवसीय नेपाल यात्रा पर थे।

यात्रियों ने लगाए ये आरोप

इस समूह के साथ यात्रा कर रहे एक टूर एजेंट सुधालकर एस ने टीओआई को बताया, “हमें शाम 4.25 बजे तक इंतजार कराया गया और केवल बिस्कुट का एक पैकेट दिया गया।” खराब मौसम के कारण कार्यक्रम प्रभावित होने की पुष्टि करते हुए, पहले वाणाणसी और फिर फ्लाइट को दूसरी बार लखनऊ की ओर डायवर्ड किया गया।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के बार-बार मार्ग परिवर्तन के चलते नेपाल जाने वाले यात्री 18 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। एयरपोर्ट पर रिफ्यूलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई और मौसम सामान्य नहीं होने के कारण विमान दो घंटे बाद शाम 5:15 बजे पुनः बैंगलोर के लिए रवाना हो गया।

यात्रियों को दिया गया रिफंड का विकल्प

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है और उन्हें निःशुल्क पुनर्निर्धारण या पूर्ण धनवापसी का विकल्प दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को एक अतिरिक्त उड़ान की योजना बनाई गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!