Asia Cup 2025 LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी गेंदबाजी

दुबई। एशिया कप 2025 का छठा और सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया अब गेंदबाजी से आगाज़ करेगी। इस महामुकाबले को लेकर दोनों देशों के फैंस का जोश चरम पर है।

यह मैच खास इसलिए भी है क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने हैं। लिहाजा मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।

पिछले मैचों का हाल

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक यूएई को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं पाकिस्तान ने ओमान को बड़े अंतर से मात दी थी। यानी दोनों ही टीमें जीत की लय में इस हाई-प्रोफाइल मैच में उतर रही हैं।

पाकिस्तान की प्लेइंग XI बनाम भारत

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद।

भारत की प्लेइंग XI बनाम पाकिस्तान

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

हेड टू हेड (IND vs PAK T20i)

  • कुल मैच: 13
  • भारत जीता: 9
  • पाकिस्तान जीता: 3
  • टाई: 1 (2007 डरबन – बॉल आउट में भारत विजेता)

दुबई में IND vs PAK

  • कुल मैच: 3
  • भारत जीता: 1
  • पाकिस्तान जीता: 2

एशिया कप (T20) में IND vs PAK

  • कुल मैच: 3
  • भारत जीता: 2
  • पाकिस्तान जीता: 1

IND vs PAK Live Streaming: किन चैनलों पर लाइव 

  • सोनी स्पोर्ट्स 1
  • सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी)
  • सोनी स्पोर्ट्स 4
  • सोनी स्पोर्ट्स 5
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!