पोतका जमटीपारा में जंगल किनारे संधारित लगभग एक ट्रैक्टर कोयला जप्त, उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कारोबारियों की तलाश जारी उदयपुर:- पोतका जमटीपारा के जंगल किनारे अवैध रूप से संधारित लगभग एक ट्रैक्टर कोयला (करीब 3 टन) को उदयपुर पुलिस ने जप्त किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह अपने दलबल के साथ पूरी तरह सक्रिय रहे। पुलिस ने बताया कि कोयला जंगल किनारे अवैध रूप से संग्रहित किया गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में फैली अवैध गतिविधियों पर कड़ी लगाम लगाने के लिए आगामी दिनों में लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कोयला कारोबार में किन लोगों की संलिप्तता है.संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश जारी है। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation ये क्या बोल गए भाजपा विधायक, आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ ऐसा काम करतीं हैं महिलाएं, अब सफाई देते फिर रहे नेताजी… शनिवार 6 दिसंबर 2025 का राशिफल: इस राशि को आज मिलेंगे उपहार, मित्रों का मिलेगा सहयोग