दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। भांडेर तहसील में जिस मंच भगवान राम की लीला के लिए सजाया गया था, उसी मंच पर देर रात मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गईं। भांडेर नगर परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक मेले में रामलीला के समापन के बाद फूहड़ डांस का आयोजन किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे वीडियो के सामने आने के बाद इस कृत्य की चारों तरफ निंदा हो रही है। रामलीला के तुरंत बाद किया गया अश्लील डांसमिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला भांडेर नगर परिषद के वार्षिक मेले की है। यहाँ परंपरा के अनुसार रामलीला का मंचन किया जाता है। आरोप है कि रामलीला खत्म होने के बाद देर रात आर्केस्ट्रा के नाम पर मंच पर बार बालाओं को बुलाया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस पवित्र मंच पर कुछ देर पहले धार्मिक मंचन हुआ था, वहां बार बालाएं फूहड़ गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले नगरपालिका के अधिकारी और जिम्मेदार लोग इस अश्लीलता को रोकने के बजाय वहां बैठकर मनोरंजन करते रहे। छत्तीसगढ़ से भी सामने आएं थे ऐसे मामलेआपको बता दें कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से अश्लील डांस का मामला सामने आया था, गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन के लिए ओडिशा से बार डांसर बुलाई गई, जिसने अश्लील अंदाज में नृत्य किया। इस कार्यक्रम में मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम कार्यक्रम देखने पहुंचे थे और आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित रखी थी। इस पूरे मामले के वीडियो के सामने आने पर हड़कंप मच गया था। कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है। वन विभाग के रेस्ट हाउस में हुआ था डांसगरियाबंद का मामला शांत हुआ ही नहीं था कि इसके बाद सूरजपुर से भी अश्लील डांस का वीडियो सामने आया था। सूरजपुर में वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस कराया गया। महिलाएं अर्धनग्न होकर अश्लील तरीके से डांस करती नजर आ रही थीं। इस मामले में भी 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज से बड़ा झटका! बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए क्या – क्या होगा बदलाव