दुर्ग/शहडोल : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही मनीष बस सर्विस की यात्री बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम असवारी तिराहे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया। फिलहाल घायलों की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर अपडेट की जा रही है। Post Views: 248 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित का परिवारिक विवाद पहुंचा थाना और कोर्ट, पहले पति ने कराया FIR, तो अब सिंगर ने कोर्ट में दर्ज करायी शिकायत …. Durg child murder case: दुर्ग में बच्ची से रेप के बाद हत्या मामले में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म की वजह से बच्ची को आया अटैक