. || श्री राधे|| राधारमणम हरे हरेआज का पञ्चांग दिनाँक:-03/09/2025, बुधवारएकादशी, शुक्ल पक्ष,भाद्रपद तिथि—— एकादशी 28:21:25*पक्ष——- शुक्लनक्षत्र—— पूर्वाषाढा 23:07:29योग——- आयुष्मान 16:16:08करण—— वणिज 16:12:17करण—— विष्टि भद्र 28:21:25*वार——– बुधवारमाह——- (अमावस्यांत) भाद्रपदमाह——- (पूर्णिमांत) भाद्रपदचन्द्र राशि—– धनु till 29:20:17*चन्द्र राशि—– मकर from 29:20:17*सूर्य राशि —- सिंहरितु———- शरदआयन——- दक्षिणायणसंवत्सर—— विश्वावसुसंवत्सर—— (उत्तर) सिद्धार्थीविक्रम संवत— 2082 विक्रम संवतगुजराती संवत— 2081शक संवत——- 1947 शक संवतकलि संवत——- 5126 गत कलि संवत सूर्योदय—- 05:48:37सूर्यास्त— 18:16:35दिन काल— 12:27:58रात्री काल— 11:32:17चंद्रोदय——- 15:12:55चंद्रास्त—— 26:07:25* सूर्योदयलग्न— सिंह 16°34′ , 136°34′सूर्य नक्षत्र— पूर्व फाल्गुनीचन्द्र नक्षत्र— पूर्वाषाढा पद, चरण2 धा पूर्वाषाढा 10:34:003 फा पूर्वाषाढा 16:52:024 ढा पूर्वाषाढा 23:07:291 भे उत्तराषाढा 29:20:17* जन्ममृत्युं हि यात्येको भुनक्त्येकं शुभाशुभम् ।नरकेषु पतत्येक एको याति परां गतिम् ।।।।चाo नीo।। जब आप सफ़र पर जाते हो तो विद्यार्जन ही आपका मित्र है. घर में पत्नी मित्र है. बीमार होने पर दवा मित्र है. अर्जित पुण्य मृत्यु के बाद एकमात्र मित्र है. गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1 दोषैरेतैः कुलघ्नानां वर्णसंकरकारकैः।उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः॥ इन वर्णसंकरकारक दोषों से कुलघातियों के सनातन कुल-धर्म और जाति-धर्म नष्ट हो जाते हैं॥43॥ देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।। मेष धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। वृष वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। मिथुन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कर्क किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। सिंह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। कन्या शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें। तुला शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय। वृश्चिक घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। धनु आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मकर स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें। कुंभ शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मीन चोट व रोग से परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें। पं. गिरीश पाण्डेयएस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यासएस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबरसचिव पुरोहित मंचज़िला- महासमुन्द छ.ग.संपर्क सूत्र – 7000217167संकट मोचन मंदिरमण्डी परिसर, पिथौरा कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें(शुल्क -२०१/-) Post Views: 80 Please Share With Your Friends Also Post navigation Aaj Ka Rashifal : 02/09/2025 दिन मंगलवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ आज का राशिफल 4 सितंबर 2025 : जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल?