• कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
  • बतौली के शांतिपारा स्थित अमित क्लॉथ में देर रात आगजनी, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

अंबिकापुर/बतौली। बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपारा में स्थित अमित क्लॉथ नामक कपड़ा दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा एवं अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। देर रात दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!