रायगढ़। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हो रहे हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव का है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई. घटना देर रात 11 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, चालक शराब के नशे में था और तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था. इसी दौरान वाहन खेत की मेड से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Post Views: 310 Please Share With Your Friends Also Post navigation Raigarh Accident Breaking :गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में GST अधिकारी की हुआ मौत पिता की हत्या कर फरार बेटा को पुलिस ने किया गिफ्तार