CG: पेपर कटर से हत्या, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की कार्रवाई

रायपुर:- राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर में पेपर कटर से एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की हत्या कर दी. घटना शनिवार की थी. इस केस में पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन पुलिस ने नाबालिग को अरेस्ट किया है. मर्डर की इस वारदात ने लोगों को सकते में डा दिया. किस तरह एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को पेपर कटर से मौत के घाट उतार दिया.

धक्का मुक्की के विवाद में मर्डर

पुलिस की माने तो शोभा यात्रा के दौरान धक्का मुक्की होने की बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद नाबालिक ने पेपर कटर से दूसरे नाबालिक पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक और आरोपी का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है.

पश्चिमी जोन के ADCP राहुल देव शर्मा ने बताया कि “शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह में युवक अजय सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई. शोभा यात्रा के दौरान पेपर कटर से उसके भाई पर हमला हुआ. इस हमले में उसका भाई घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बीएनएस की धारा 103 के तहत यह कार्रवाई की गई है.

राजेंद्र नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने रविवार को एक्शन लिया. आरोपी नाबालिग को अरेस्ट किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी हत्या करने की नीयत से पेपर कटर से वार नहीं किया था, बल्कि डराने के लिए उस पर पेपर कटर से वार किया था.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!