CG: साय कैबिनेट के अहम फैसले, गृह विभाग में होगी पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति, आदिम जाति विभाग का नाम बदला

रायपुर:- रविवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में 2 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिसमें पहला फैसला पूर्व अग्निवीर सैनिकों को लेकर है. गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति को लेकर अनुमति प्रदान की गई है. इसके अलावा आदिम जाति विकास विभाग का नाम अब जनजातीय कार्य विभाग कर दिया गया है.

साय कैबिनेट के अहम फैसले

साय कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम फैसलों की जानकारी दी. अरुण साव ने कहा की कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री परिषद ने दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. जिसमें पहला फैसला अग्निवीरों से जुड़ा है. इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है. राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही लागू कर दिया है.

साय कैबिनेट का दूसरा फैसला छत्तीसगढ़ शासन कार्य आवंटन नियम में संशोधन के प्रस्ताव से जुड़ा हुआ है. इसके तहत आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया जाएगा. इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं लोगों को दी.

मोदी सरकार में कई क्षेत्रों का विकास-सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “कई क्षेत्रों में विकास हुआ है. केंद्रीय कर में प्रदेश को 32% राशि मिलती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद उसमें 10% का इजाफा कर दिया. अब राज्यों को केंद्रीय कर का 42% मिलता है.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!