कक्षा 5वीं के छात्र ने की खुदकुशी, बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था नाराज

दुर्ग :- भिलाई के कुरूद इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मनीष देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि परिजन उसे बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले गए थे। हालांकि, छात्र के खुदकुशी करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना जामुल थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मनीष पांचवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार में बड़े पिता के अस्थि विसर्जन के लिए जाने को लेकर बात हुई थी। इस दौरान छात्र को वहां जाने से मना कर दिया गया था। अब इस घटना को खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और क्या वह किसी बात को लेकर परेशान था। फिलहाल पुलिस ने खुदकुशी के पीछे किसी वजह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!