रायपुर। छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महतारी वंदन सम्मान समारोह के दौरान महतारियों को महतारी वंदन योजना की 31 वीं किश्त जारी की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘महतारी वंदन योजना’ की 31वीं किश्त जारी कर दी हैं। महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपना वादा पूरा किया। बता दें कि महतारी वंदन योजना की राशि बहनों के खातें में सीधे अंतरण किया जाता है। राज्य सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली राशि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रहा है। इसके अलावा इस राशि का उपयोग राज्य की महिलाओं के द्वारा बेटियों की सुरक्षित एवं सुखद भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के निष्पादन में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। महतारी वंदन योजना से अब तक 30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ की सहायता राशि बहनों को प्रदान की जा चुकी है। इस बार राखी का त्योहार होने के चलते सितंबर 2026 की 31वीं किस्त की सहायता राशि का भुगतान सितंबर माह में किया जाना है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बहनों को सौगात के तौर पर सितंबर माह की राशि को राखी त्योहार के पूर्व बहनोें के खातें में अंतरित कर अपना वादा पूरा किया। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation अवैध वसूली की शिकायत पर ट्रेनी SI सस्पेंड, जांच अधिकारी से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट पशु क्रूरता मामले में बड़ी कार्रवाई : आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पंचायत सचिव निलंबित….