रायपुर। रायपुर में 45 करोड़ रुपए का निवेश दिलाने का झांसा देकर सालिक ग्रुप के डायरेक्टर से 1.13 करोड़ रुपए ठगने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सूत्रों के मुताबिक, मास्टरमाइंड समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आरोपियों के पास से करोड़ों रुपए कैश मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस देर शाम पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। आरोपियों ने विदेशी निवेश, केमिकल और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के नाम पर रकम ली। इतना ही नहीं, काले नोटों को केमिकल से असली बनाने का फर्जी डेमो दिखाकर भी भरोसा जीता गया। पुलिस की जांच मोबाइल, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन तक पहुंची, जिसके बाद नागपुर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरोह लंबे समय से अलग-अलग तरीकों से ठगी कर रहा था।अब करोड़ों के कैश का दावा सामने आने से इस केस में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation तिल्दा सीएमओ पर कलेक्टर ने की कार्रवाई: राशन कार्ड में नाम सुधार में देरी, लगा ₹100 जुर्माना… 146 विकासखंडों में गरजा शिक्षकों का आंदोलन, सरकार को दी चेतावनी…