दोनों शिक्षकों ने सरगुजा जिले का किया नाम रौशन जगदलपुर में हुए सम्मानित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2024राज्य के समस्त जिलों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों हेतु राज्य अलंकरण 2024 का आयोजन जगदलपुर में किया गया। यह समारोह अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था। इस समारोह में शिक्षा क्षेत्र, नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवादी अंधविश्वास निर्मूलन, और जन जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का चयन किया गया था। मुख्य अतिथि श्री आरएस बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर, विशेष अतिथि श्री नीरज वर्मा, इसरो साइंस एक्टिविस्ट, और विशेष अतिथि श्रीमती रश्मि वर्मा, आरके साइंस पार्क गोंदिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता श्री अभिषेक शुक्ला, प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सदस्यों द्वारा सभी चयनित शिक्षकों के पाद प्रक्षालन और महाआरती के साथ पुष्प वर्षा के साथ किया गया। मुख्य अतिथि श्री बीआर बघेल ने कहा कि एक शिक्षक का सबसे बड़ा सम्मान यह है कि वह अपने छात्रों को शिखर तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने चयनित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इसरो साइंस एक्टिविस्ट श्री नीरज वर्मा ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान एक शिक्षक को देते हुए उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। यह पुरस्कार वितरण नहीं, अंतरआत्मा से सम्मान है, जो इस संस्था द्वारा किया जा रहा है। आरके साइंस पार्क गोंदिया से पहुंची श्रीमती रश्मि वर्मा ने कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है, चाहे विज्ञान के क्षेत्र में हो या लोक कला संस्कृति में। बस्तर की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि आप जैसे शिक्षक जो बच्चों के पीछे जो मेहनत कर रहे हैं निश्चय ही वह तारीफ के काबिल है और आने वाले समय में आप शिक्षकों को हम विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र बेंगलुरु में भ्रमण कराने ले जाना चाहते हैं। अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान के क्षेत्र में तथा अन्य शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने हेतु अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने का हमारा लक्ष्य रहता है।संस्था के प्रतिवेदन वाचन में श्रीमती विद्या मती साहू ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के कार्य क्षेत्र का विवेचन किया। श्री लखन साहू ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से चयनित शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान में 7 विभिन्न प्रकार के सम्मान और दो विशिष्ट सम्मान प्रदाय किये गये। 1जो कि निम्न हैं:1. डॉ. अब्दुल कलाम सम्मान 2. शिक्षा रत्न सम्मान 3. कर्मवीर सम्मान 4. विवेकानंद सम्मान 5. मदर टेरेसा सम्मान 6. नागार्जुन सम्मान 7. आर्यभट्ट सम्मान विशेष सम्मान:- सरस्वस्ती पुत्र सम्मान: सभी क्षेत्रों में अग्रणी और उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिवर्ष किसी एक व्यक्ति/संस्था को यह सम्मान प्रदाय किया जाता है। इस वर्ष का उत्कृष्ट सम्मान श्री सीआर गावड़े, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोड़े कांकेर को प्रदाय किया गया।- महर्षि वशिष्ठ सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी एक शिक्षक को महर्षि वशिष्ठ सम्मान प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का महर्षि वशिष्ठ सम्मान श्री विधु शेखर झा, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल जिला बस्तर को प्रदाय किया गया।सरगुजा के दो शिक्षक सुनील कुमार यादव, मा.शाला पेंडरखी उदयपुर और श्रीमती सुष्मिता मुखर्जी, मा.शाला फुंदुरडीहारी अंबिकापुर का चयन हुआ था। सुनील कुमार यादव वनांचल पेंडरखी के स्कूल को आगे ले जाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए कार्य करते हैं। उनके चयन से विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी अधिकारियों और साथी शिक्षकों ने बधाई दी।कार्यक्रम में समीक्षा गायकवाड़, विद्यावती साहू, क्षमा उइके, संदीप आत्माराम साहू उपस्थित रहे। * ↩︎ Post Views: 371 Please Share With Your Friends Also Post navigation 11 हाथियों का दल तोड़ रहा घर पहुंचा रहा फसलों को नुकसान संघर्षों से मिली सफलताः डिप्टी कलेक्टर शुभमदेव