नई दिल्ली। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक ऐसा महत्वपूर्ण त्यौहार है जो पूरे भारत में श्रृद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का पावन त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि इस दिन किसी चीज का क्षय नहीं होता इसलिए ये दिन खरीददारी के लिए एक शुभ दिन बताया गया है। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

इस दिन समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया पर पूजा का महत्व होता है तो वहीं पर इस दिन सही रंग का चुनाव करके आप दिन को सफल बना सकते है। अक्षय तृतीया पर इन रंगों के कपड़े पहनने का अर्थ होता है।

अक्षय तृतीया पर कौन से रंग पहनना शुभ:

लाल रंग पहनना

ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया पर लाल रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग शक्ति, सौभाग्य और मंगल का प्रतीक है तथा मां लक्ष्मी से जुड़ा होता है। इस दिन लाल वस्त्र धारण करने और लाल फूलों से पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

पीला रंग पहनना

अक्षय तृतीया पर लाल रंग पहनने के अलावा पीला रंग पहनना समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह पवित्रता का रंग है और भगवान विष्णु को प्रिय होने के कारण विशेष महत्व रखता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने से लक्ष्मी-नारायण, कुबेर और गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिलता है, जिससे धन-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है।

हरा रंग पहनना

इस दिन हरा रंग पहनना खुशहाली और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह रंग प्रकृति, समृद्धि और भाग्य से जुड़ा होता है। मान्यता है कि हरे वस्त्र धारण करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

सुनहरा रंग

अक्षय तृतीया पर सुनहरा रंग धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह सोने की चमक और शुभता को दर्शाता है, इसलिए इस दिन सुनहरे या ज़री वाले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह रंग मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा को आकर्षित करता है, जिससे धन-वैभव में वृद्धि होती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!