नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना पौधे की पूजा-अर्चना करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के सूखने पर कई विशेष संकेत मिलते हैं। अगर आपके भी घर के आंगन में लगी तुलसी सुख गई है, तो ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि इससे कौन-से संकेत मिलते हैं। घर के आंगन में लगी तुलसी सूखने के क्या है? संकेत आर्थिक संकटधार्मिक एवं ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अगर घर में लगा तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)अचानक सूखने लगे तो इसका मतलब है कि आपके घर में धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। साथ ही यह संकेत धन की देवी मां लक्ष्मी नाराजगी की ओर इशारा भी करता है। विपत्ति संकटइसके अलावा, तुलसी का पौधा सूखने पर जीवन में कोई बड़ी विपत्ति या संकट आने का संकेत भी माना जाता है। इसलिए घर में लगे तुलसी के सूखने की समस्या को इग्नोर न करें। ऐसे में पौधे को हरा-भरा करने के लिए उपाय जरूर करें। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभावअगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ गया है, तो इससे तुलसी का पौधा सुख सकता है और परिवार के सदस्यों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होगी। मां लक्ष्मी नाराजअगर आपके घर में लगी तुलसी की पत्तियों का रंग पीला हो गया है, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसे लक्ष्मी की नाराजगी या घर में धन की कमी का संकेत माना जाता है।ऐसे में पौधे को हरा-भरा करने के लिए उपाय जरूर करें। तुलसी सूखने पर क्याज्योतिषयों के अनुसार, तुलसी सूखने पर पौधे को जड़ से निकालकर उसे किसी पवित्र नदी में बहा दें। इसके अलावा आप किसी पेड़ की जड़ में भी पौधे को दबा सकते हैं। इसके बाद गुरुवार या शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर में तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी के पौधे को लगाने के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?तुलसी के पौधे को लगाने के लिए उत्तर-पूर्व और उत्तर दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, शुभ दिशा में तुलसी को लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। किस दिशा में न लगाएं तुलसीतुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा को यमराज की मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ सकता है। Post Views: 33 Please Share With Your Friends Also Post navigation वैशाख अमावस्या की सटीक तारीख और स्नान-दान का शुभ समय, पितृ दोष के लिए करें ये उपाय