रायपुर / न्यूज़ डेस्क छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य सरकार ने 14 जिलों में नए पुलिस थानों को मंजूरी दी है। इनमें से अधिकांश थाने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे, जिससे इन इलाकों में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। इसके अलावा, राजधानी रायपुर में राजा तालाब नूरानी चौक क्षेत्र में एक नया पुलिस स्टेशन स्थापित करने का भी आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी इस फैसले का उद्देश्य दूर-दराज और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाना और नागरिकों को त्वरित सुरक्षा सेवाएं प्रदान करना है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस थानों की संख्या बढ़ाने से सुरक्षा बलों की पहुंच आसान होगी और इन इलाकों में शांति स्थापित करने के प्रयासों को बल मिलेगा। देखें आदेश की कॉपी Post Views: 309 Please Share With Your Friends Also Post navigation सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला डेड बॉडी फ्रीज़र जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी कारित कर 17 लाख 50 हजार की ठगी की आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार