जांजगीर-चांपा/ सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसे हुए हैं. एक जगह तेज रफ्तार तीन ट्रेलरों की आपस में जोरदार टक्कर ने जान ले ली, तो दूसरी ओर बेकाबू पिकअप ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया. दोनों घटनाओं में 2 लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोग घायल है. यह दोनों भीषण घटनाएं जांजगीर चांपा और सूरजपुर जिले की हैं. तीन ट्रेलरों में टक्कर अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर में देखते ही देखते आग लग गई और चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. हादसे में एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर की आशंका जताई जा रही है. हादसे के चलते कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा. पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिया नाला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं. गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने पिकअप चालक की पिटाई कर दी, जिसके बाद वह भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि पिकअप पहले जप्त अवैध धान लेकर लौट रहा था. पुलिस ने वाहन जप्त कर जांच शुरू कर दी है. Post Views: 22 Please Share With Your Friends Also Post navigation ब्रेकिंग : अब इस से नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा, राजपत्र में अधिसूचना जारी… ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस … रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालिक गिरफ्तार